Sunday, December 2, 2012

मुंबई बैठकें : 23-24 फरवरी 2013

विद्या आश्रम की मुंबई बैठकें 
23-24 फरवरी 2013
बायो मेडिकल एथिक्स सेण्टर, सेंट पायस कालेज, आरे रोड, गोरेगांव (पूर्व)


विद्या आश्रम साल में एक बड़ी बैठक करता है जिसमें सैद्धांतिक और कार्यक्रम सम्बंधित बातें होती हैं। इस साल यह बैठक 23-24 फरवरी को मुंबई में हो रही है।  बैठक में मुख्य रूप से विद्या आश्रम के सहकर्मी, लोकविद्या जन आन्दोलन की संयोजन और सलाहकार समितियों के सदस्य तथा मुंबई के सामाजिक कार्यकर्ता व ऐसी रूचि के कलाकार शामिल होंगे। इस ब्लाग को भी निमंत्रण माना जाये। जो भी आना चाहते हों, हमें खबर करें। रहने-खाने और बैठक की व्यवस्था एक ही जगह पर है।

इस वर्ष की बैठक में निम्नलिखित विषय रखे गए हैं।
  1. लोकविद्या जन आन्दोलन 
  2. लोकविद्या आश्रम 
  3. लोकविद्या ताना-बाना  
  4. लोकविद्या दर्शन 
  5. शोध व अनुवाद 
  6. भाईचारा विद्यालय 
  7. प्रकाशन व इन्टरनेट 
इन सभी विषयों पर तैयारी का पर्चा, हिंदी व अंग्रेजी दोनों में, विद्या आश्रम की  वेब साईट पर देखा जा सकता है।

लोकविद्या जन आन्दोलन में पिछले एक साल में उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश और आंध्र प्रदेश में पहल ली गयी है। अब आगे की योजना बनानी है जिसके प्रस्ताव क्रमशः वाराणसी, दरभंगा, सिंगरौली, इंदौर, और हैदराबाद से दिए जायेंगे। इन पर चर्चा व फैसले लोकविद्या जन आन्दोलन की संयोजन समिति करेगी। 
सिंगरौली, वाराणसी और इंदौर में लोकविद्या आश्रम शुरू हो गए हैं। अनूपपुर  और दरभंगा में  जल्दी ही शुरू होने की उम्मीद है। 
लोकविद्या ताना-बाना पर  बहस एक साल से हो रही है। इस बैठक में इसे बनाने की शुरुआत करनी है। बैठक में इस विषय के लिए 24 फरवरी का पूरा दिन रखा गया है। 
लोकविद्या दर्शन पर व्यापक बहस संगठित करने  को एक कार्य के रूप में लेने की बात है। 
शोध व अनुवाद के जरिये लोकविद्या का सामाजिक व आर्थिक पक्ष मज़बूत करना तथा इन कार्यों के मार्फ़त पैसा जुटाना, दोनों की ही ज़रूरत है। 
ज्ञान के विभिन्न प्रकार शिक्षा की दुनिया में शामिल होने से उन सब लोगों को शिक्षा से बहुत कुछ मिलने लगेगा जो आज वहां से कुछ नहीं पा रहे हैं। इस दृष्टि से भाईचारा विद्यालय चलाये जाते रहे हैं। आगे की योजना बननी  है। 
बात फ़ैलाने के लिए , स्पष्ट वक्तव्य के लिए और बहस के लिए पुस्तिकाओं व पत्रिकाओं के प्रकाशन किये जाते रहे हैं। इन्टरनेट पर वेब साईट और ब्लाग आदि का माध्यम अपनाया गया है। इनके संयोजन पर आगे की बात होनी है। 
हमें आशा है की इस बैठक से विद्या आश्रम अपने अगले चरण में प्रवेश करेगा जिसकी तैयारी लोकविद्या जन आन्दोलन की शुरुआत से ही चल रही है।

विद्या आश्रम 
वाराणसी 




No comments:

Post a Comment