Tuesday, January 8, 2013

लोकविद्या जन आन्दोलन का क्षेत्रीय अधिवेशन मानपुर, इंदौर (म प्र ) , 19-20 जनवरी 2013


इंदौर मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक-व्यापारिक नगर है। प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बसा यह शहर दिल्ली-मुंबई के बीच बन रहे कारीडोर की एक महत्त्व पूर्ण कड़ी है। सूचना-संचार , ऑटो-मोबाईल और आधुनिक बाज़ार के विस्तार ने जैसे कि इस पूरे इलाके में लोकाविद्याधर समाज को उजाड़ने का बीड़ा उठाया हुआ है।

लोकविद्या जन आन्दोलन इंदौर से मध्य प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में सक्रिय है। यह ज्ञान आन्दोलन मुख्य रूप से किसानों और आदिवासियों के बीच  उनकी अपनी ज्ञान चेतना के आधार पर एकता बनाने के प्रयास में कार्यरत है। अब दो वर्षों से विस्थापन से पीड़ित इलाकों में लोकविद्या ज्ञान पंचायतों का सिलसिला बनाया गया है। किन्हीं भी बड़े राजनीतिक संगठनों द्वारा यहाँ के किसानों और आदिवासियों की पीड़ा के सन्दर्भ में कोई पहल नहीं ली जा रही है। मध्य प्रदेश की जनता की वास्तविक ज़रुरत निश्चित ही एक बुनियादी विकल्प की है। लोकविद्या जन आन्दोलन इसी भूमि को तैयार करने में अपनी भूमिका देखता है।

मानपुर इसी क्षेत्र में इंदौर से लगभग 50 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में बसा एक क़स्बा है। यहीं पर 19-20 जनवरी 2013 को लोकविद्या जन आन्दोलन का एक क्षेत्रीय अधिवेशन हम कर रहे हैं।

  • पहले दिन क्षेत्रीय लोक कला और विद्या के प्रदर्शन होगा 
  • दूसरे दिन  आदिवासी-किसान एकता पर अधिवेशन। 

सैकड़ों की तादाद में किसान और आदिवासी भाग लेने आयें इसके लिए प्रयास है। आशा है कि इस अधिवेशन से पूरे क्षेत्र में लोकविद्या चेतना के विकास और फैलाव को अच्छी गति मिलेगी।

मध्य प्रदेश के पूर्वी छोर पर सिंगरौली में सितम्बर 2012 में लोकविद्या जन आन्दोलन का अधिवेशन हुआ था। उस अधिवेशन में इंदौर क्षेत्र के लोकविद्या कार्यकर्ताओं ने भाग लिया था। वहां उभर कर आये विचार कि  हर ग्रामीण  परिवार में लोकविद्या के आधार पर एक पक्की नौकरी हो, को पश्चिमी मध्य प्रदेश के किसानों और आदिवासियों ने बहुत पसंद किया है। यहाँ भी यह बात हमारे आन्दोलन का एक महत्त्वपूर्ण मुद्दा है। विस्थापन हमें किसी भी रूप में मान्य नहीं है।

वे सब लोग जो इस ब्लॉग को पढ़ रहे हैं इस अधिवेशन में आमंत्रित हैं। समय निकालें, भाग लेने आयें और एक नयी आदिवासी-किसान एकता को बल दें।

लोकविद्या समन्वय समूह , इंदौर                                   विद्या आश्रम, वाराणसी                                        
09926426858                                                                       09369124998

No comments:

Post a Comment