Thursday, January 29, 2015

लोकविद्या जन आंदोलन के इंदौर समागम की तैयारियां

लोकविद्या जन आंदोलन के इंदौर समागम की तैयारियां तेज़ हो गयी हैं।  अब  तक इंदौर के आस-पास के ग्रामीण इलाकों में लोकविद्या यात्राएं कर लोकविद्या नज़रिया पत्रिका  के वितरण के साथ समागम के विचार और कार्यक्रम पर वार्ताएं और बैठकें हुई हैं ।  इंदौर शहर में 8 नवम्बर 2014 को तथा 7 दिसंबर 2014 को प्रीतमलाल दुआ सभागृह में दो बड़े आयोजन कर के इस समागम की तैयारियां शुरू हो चुकी थी।  ये दोनों आयोजन स्त्रियों के ज्ञान की प्रतिष्ठा के साथ हुए।  सुबह से शाम तक चले इन कार्यक्रमों में स्त्रियों के अलावा कारीगर, आदिवासी, युवा और कलाकार  भी शामिल हुए। कई सत्रों में चली इन वार्ताओं में लोकविद्या विचार और कार्यक्रमों पर विचार हुआ और कलाकारों ने इन विचारों को अपनी  कलाओं के मार्फ़त पेश किया। इसी सिलसिले ने इंदौर के कुछ युवा कलाकारों को उत्साहित  किया और उन्होंने लोकविद्या विचार पर एक लघु फिल्म बनाने का प्रस्ताव रखा। जनवरी में एक  गॉँव  में इस फिल्म की शूटिंग हुई। समागम में यह फिल्म हम देख सकेंगे।
इंदौर शहर के मज़दूर संगठनों, महिलाओं और कलाकारों के बीच लोकविद्या विचार को प्रस्तुत किया गया है।  13 जनवरी को  इंदौर के मज़दूर संगठनों ने मिलकर केंद्र सरकार के मज़दूर विरोधी कानून बनाये जाने के विरोध में कमिश्नर को एक ज्ञापन दिया।  शहर के श्रम शिविर में आयोजित सभा को लगभग सभी मज़दूर संगठनों के नेतृत्व ने सम्बोधित किया।  लोकविद्या जन आंदोलन की संयोजक चित्रा सहस्रबुद्धे ने भी इस सभा में मज़दूर विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होने और  मज़दूर संगठनों को मज़दूरों के श्रम के साथ उनके ज्ञान का दावा खड़ा करने का आवाहन किया।
समागम में होने जा रहे 'स्त्री का ज्ञान अमर है भाई' सत्र के लिए महिलाओं की आयोजन समिति और कलाकारों से वार्ता के लिए स्थानीय कलाकारों ने एक आयोजन समिति  गठित की है।
इस समागम में वाराणसी से भारतीय किसान यूनियन की ओर से किसानों ने अपनी भागीदारी की खबर दी है। हैदराबाद, बंगलुरु,  पुणे, दिल्ली, वाराणसी,  दरभंगा, से कार्यकर्ताओं के भागीदार होने की खबरें आ चुकी हैं।

संजीव दाजी
लोकविद्या समन्वय समूह
9926426858

Friday, January 23, 2015

लोकविद्या-समाज समागम, इंदौर 21 - 22 फरवरी 2015

निमंत्रण/घोषणा 

लोकविद्या जन आंदोलन इंदौर समागम, 21 - 22 फरवरी 2015 

इंदौर का लोकविद्या समन्वय समूह अपने यहाँ के इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में आपको आमंत्रित करता है।  संजीव दाजी (09926426858) के संयोजन में सहभागी संगठनों के साथ बनी एक आयोजन समिति इस कार्यक्रम को आकार दे रही है, इन संगठनों के नाम इस घोषणा के अंत में दिए जा रहे हैं।
इस वर्ष के लोकविद्या जन आंदोलन (लोजआ) के राष्ट्रीय समागम को लेकर, उसके सार-स्वरूप, समय, स्थान, आदि को लेकर, अब दो महीने से अधिक से बातचीत जारी है।  इन वार्ताओं के आधार पर इंदौर के लोजआ समूह ने तैयारी शुरू की और एक योजना बनाई।  इस पर हैदराबाद में 11 जनवरी को बैठक में फैसला किया गया।  नतीजा नीचे दिया है।

इस वर्ष का लोजआ राष्ट्रीय समागम इंदौर में 21-22 फरवरी को होगा।  पहले दिन लोकविद्या-समाज की पंचायत होगी, जिसमें इंदौर क्षेत्र के साथ मध्य प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से तथा उत्तर प्रदेश से प्रमुख भागीदारी रहेगी।  दरभंगा, वाराणसी, नागपुर, हैदराबाद, चिराला तथा मध्य प्रदेश के अन्य स्थानों से संघर्ष व लोकविद्या सक्रियता के कार्यकर्ता शामिल होंगे।  दूसरे दिन की वार्ताएं लोजआ की वर्तमान स्थिति और आगे की दिशा को लेकर होंगी।  नीचे कार्यक्रम संक्षेप में दिया है।

 लोकविद्या-समाज की ज्ञान-पंचायत 

दिन :  शनिवार, 21 फरवरी 2015         समय : सुबह 10  से शाम 5  बजे तक  
स्थान :  नगर निगम सामुदायिक भवन, मालवा मिल चौराहे के पास, इंदौर 

  1. लोकविद्या-समाज और उसका ज्ञान-आंदोलन  :  दो-तीन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा विषय प्रवेश।  
  2. लोकविद्या-समाज के विभिन्न अंगों के नेता अपनी बात कहेंगे। अन्य स्थानों से आये कार्यकर्ता भी अपनी बात रखेंगे।  
  3. भोजन : 2 से 3 बजे तक 
  4. फिल्म प्रदर्शन : लोकविद्या-समाज का दावा।  यह  छोटी सी फिल्म इंदौर के कलाकारों द्वारा ऐसे दो गांवों में बनाई गयी है जहाँ भूमि अधिग्रहण के विरोध में संघर्ष चल रहे हैं।  
  5. आपसी वार्ता और कार्यक्रम सम्बन्धी निर्णय।   

स्त्री का ज्ञान अमर है भाई 

दिन :  शनिवार, 21 फरवरी 2015   समय : शाम  7 से 9 बजे तक         

स्थान : मालवा मिल चौराहा, इंदौर  

  1. मिल क्षेत्र में लोकविद्या-समाज के दावे का प्रदर्शन जुलूस 
  2. लोकविद्या गायकी सत्संग 
  3. नुक्कड़ नाटक, गीत, काव्य पाठ 
  4. लघु फिल्म प्रदर्शन : लोकविद्या-समाज का दावा 
  5. लोकविद्या-समाज द्वारा अपने ज्ञान का दावा - उनके प्रतिनिधियों द्वारा लोकविद्या के आधार पर सरकारी कर्मचारी के बराबर पक्की और नियमित आय का दावा पेश किया जाएगा। 


लोकविद्या  जन आंदोलन संयोजन समिति बैठक 


दिन : रविवार, 22 फरवरी 2015       मय : 10 से 1 बजे तक    

स्थान : नगर निगम सामुदायिक भवन, मालवा मिल चौराहे के पास, इंदौर  
  1. भारत में और दुनिया भर में लोकविद्या जन आंदोलन - विविध स्वरुप व सार 
  2. हैदराबाद, चिराला, नागपुर, इंदौर, सिंगरौली, वाराणसी और दरभंगा से काम का ब्यौरा और आगे का कार्यक्रम। 
  3. प्रस्ताव - लोजआ का प्रमुख संयोजन स्थल वाराणसी से हैदराबाद स्थानांतरित किया जाये। 
  4. भोजन - 1 से 2 बजे तक 
दोपहर 2 से 5 बजे तक 
  1. बौद्धिक सत्याग्रह :  विद्या आश्रम, सारनाथ का एक नयी वार्ता और कार्य योजना का प्रस्ताव। 
  2. प्रकाशन : विभिन्न भाषाओँ में प्रकाशन की ज़िम्मेदारी अलग-अलग लोग लें। 
  3. विश्व सामाजिक मंच, तुनिशिया 24 - 28 मार्च 2015 में भागीदारी के लिए दो पुस्तिकाओं का प्रस्ताव। एक, लोकविद्या जन आंदोलनों का वैश्विक भाईचारा और दो, बौद्धिक सत्याग्रह (ज्ञान की दुनिया में नए प्रतिरोध की कल्पना और वास्तविकता)।  
  4. इंटरनेट पर गतिविधि : ब्यौरे, वार्ताएं, भागीदारी , लोकविद्या की उपस्थिति, ब्लॉग, वेब साईट, विकी, यू-ट्यूब, सोशल मीडिया, ऑडिओ-वीडियो क्लिप्स आदि । 
  5. वित्त 

चित्रा  सहस्रबुद्धे 
राष्ट्रीय संयोजक, लोकविद्या जन आंदोलन 

संपर्क 

संजीव दाजी (09926426858)                                                        दिलीप कुमार 'दिली' (09452824380)
लोकविद्या समन्वय समूह                                                            विद्या आश्रम, सारनाथ, वाराणसी 
1924, डी सेक्टर, सुदामा नगर , 
अन्नपूर्णा रोड, इंदौर 

आयोजन समिति 

लोकविद्या समन्वय समूह, किसान संघर्ष समिति, काली बिल्लोद  (बाबू सिंह पटेल), दौलतगंज कौमी एकता कमिटी (सिराज भाई जालीवाले), स्त्री का ज्ञान अमर है भाई, अभियान (सुषमा यादव और मंगला हार्डिया ), महिला मंडल अमर टेकरी व पंचम की फेल (निशा बरुआ), महिला मंडल कुंदन नगर (सुशीला बाई), बंजारा समाज चायडीपुर (जगराम दादा), सत्संग मंडल चायडीपुर (मीरा बाई), मैत्री प्रोडक्शन ( सत्येन्द्र राय, प्रभात पंचोली ), लोकविद्या नज़रिया ( मगनसिंघ बघेल और शेरसिंघ जाधव ), सत्संग मंडल भीलानी ( जगदीश बाबा ), सत्संग मंडल खुर्दी (अमरसिंघ निनामा), सत्संग मंडल फारसपुर (मोतीराम भाटिया), सत्संग मंडल सराय ( हेमंत सिंह बवनिया), सत्संग मंडल बकलाय(घनश्याम भाबर), विद्या आश्रम, सारनाथ , वाराणसी। 

Tuesday, January 20, 2015

Lokavidya Samaj Samagam, Indore 21-22 Feb. 2015

(हिंदी में निमंत्रण व कार्यक्रम अगले दो दिन में इस ब्लॉग पर आ जाएगा).

For more than two months now discussions have been going on within LJA about the time, place and content of its next yearly meeting. Based on these consultations the Indore group went into a preparatory mode and came up with a plan. The last call was taken in a meeting at Hyderabad on 11th Jan. 2015. Following is the result.

This year's Lokavidya Jan Andolan (LJA) National Meeting is planned to be held in Indore on 21-22 Feb. 2015. On the first day is planned a gathering of lokavidya-samaj, mainly drawing participation from Indore region but also from other parts of Madhya Pradesh and Uttar Pradesh. There will be participation of activists from Darbhanga, Varanasi, Nagpur, Hyderabad, Chirala and many places of struggle and LJA activity in Madhya Pradesh. The second day will be devoted to discussions on the present state of LJA and where the Sanyojan Samiti wishes to take it. Given below is the program in brief

21st Feb. 2015  

10 am to 5 pm              
Lokavidya-Samaj Gyan Panchayat  in the Municipality Community Hall in old mill area.      

  1. Lokavidya-Samaj and its knowledge movement - presentations by a couple of senior activists.
  2. Talks by the representatives of different segments of lokavidya-samaj and by some activists coming from other regions of Madhya Pradesh and other states.
  3. Film show 'Lokavidya-Samaj ka Dava' , made in two villages in Indore region where peasants have been waging struggle against forced land acquisition, produced by artists in Indore. 
  4. Discussions and resolutions for programs
Evening 7 to 9 pm   
Stri Ka Gyan Amar Hai Bhai  at the Malwa Mill square in the open
  1. Lokavidya Gayaki satsang 
  2. Nukkad natak, geet, kavya path 
  3. Film show 'Lokavidya-Samaj ka Dava'
  4. Knowledge claims of lokavidya-samaj - speeches by representatives of lokavidya-samaj focusing on stable and regular income on the basis of lokavidya, equivalent to the remuneration of a government employee.  

22nd Feb. 2015 

Lokavidya Jan Andolan Sanyojan Samiti Baithak in the Municipality Community Hall in old mill area.    

10 am to 1 pm 
  1. People's knowledge movements in India and across the globe. 
  2. Reports and future plans from Hyderabad, Chirala, Nagpur, Indore, Singrauli, Varanasi, Darbhanga.
  3. Proposal-The main Secretariat of LJA to be shifted from Varanasi to Hyderabad.
2 pm to 5 pm 
  1. Bauddhik Satyagraha - Proposal of a new dialogue and program from Vidya Ashram Sarnath.
  2. Publication - Responsibilities to be taken up by different persons for different languages.
  3. WSF Tunis 24-28 March 2015. Starting a debate on the idea of a global fraternity of people's knowledge movements (one booklet ) and the new resistance in the world of knowledge (Bauddhik Satyagraha bulletin).
  4. Activity on the internet - Reporting, debates, participation, lokavidya presence, blog, website, wiki, U-tube, social media, audio-video clips. 
  5. Finances
Vidya Ashram